किंग्स ग्रुप की भंगड़ा टीम थर्ड
श्रीमहाशक्ति कला मंदिर में करवाए गए सभ्याचारक समागम में किंग्ज ग्रुप की टीम ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश भर से पहुंचे कॉलेजों के भंगड़ा मुकाबले में किंग्ज ग्रुप ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की ईशा सिंगला गुरमेल कौर ने बताया कि समागम में मनप्रीत सिंह, कर्मजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, वीरपाल कौर, गुरप्रीत कौर, अमरजीत कौर अमिता रानी ने भंगड़े गिद्दे की टीम में भाग लिया। इस दौरान कॉलेज विद्यार्थी पारसदीप कुमार को बेस्ट डांसर चुना गया। टीम का कॉलेज में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। इस मौके कॉलेज एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा, डीन एकेडमिक जसविंदर सिंह ने इस जीत पर स्टूडेंट्स को बधाई दी।