पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने डांस में दिखाई प्रतिभा

बच्चों ने डांस में दिखाई प्रतिभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटरीक्लब धूरी की ओर से प्रधान रजनीश गर्ग राजू के नेतृत्व में मंगला आश्रम में इंटर स्कूल सोलो डांस मुकाबलों का आयोजन किया गया। इनकी शुरुआत समाज सेवक महाशा प्रतिज्ञा पाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके की।

क्लब महासचिव रजनीश जैन ने बताया कि मुकाबलों में इलाके के 11 स्कूलों और 3 अकादमियों के कुल 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह मुकाबले गायक जस्सी लोंगोवालिया और कोरियोग्राफर रजिंदर मान संगरूर की देखरेख में करवाए जा रहे हैं। इस दौरान जयपुर घराने के मनोज गुरु, बरनाला से पुष्पिंदर सिंह उप्पल और गुलशन कौर बुढ़लाडा ने निर्णायकों की भूमिका अदा की।

क्लब के पूर्व प्रधान राजन गर्ग और सीनियर सदस्य ब्रजेश अग्रवाल ने बताया कि क्लासिकल जूनियर वर्ग में वसंत वैली स्कूल की सुहानी सीनियर वर्ग में न्यू हॉरीजन स्कूल की हरमनप्रीत कौर ने पहला स्थान, जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर स्कूल बरड़वाल की पवन प्रीत कौर ने, सीनियर वर्ग में वसंत वैली स्कूल के लवदीप सिंह ने और ओपन केटेगरी में सरकारी कन्या स्कूल की हरमनजोत कौर संत बाबा अतर सिंह स्कूल के गगनदीप सिंह ने संयुक्त तौर पर पहला स्थान हासिल किया है। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पुरुषोत्तम कांसल, डाॅ. रमेश शर्मा, हुक्म चंद सिंगला, संजय जिंदल, अश्वनी बांसल, जगमेल सिद्धू, दीपक जिंदल, सुरेन कांसल, अजय कुमार पिंका, शैलिंदर गर्ग, विजय गोयल, संजय मित्तल तथा नरेश कुमार आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)