पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों को फंड जारी करने की मांग को लेकर की हड़ताल

कॉलेजों को फंड जारी करने की मांग को लेकर की हड़ताल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडिडकॉलेजों को तुरंत फंड जारी करने विद्यार्थी बस पास को प्राइवेट बसों में भी लागू करने की मांग को लेकर पंजाब स्टूडेंट यूनियन की ओर से एसडी कॉलेज, एसएसडी कॉलेज, सरकारी आईटीआई में हड़ताल की गई। इस मौके पर लगाए गए धरने को संबोधित करते हुए प्रदीप कस्बा, सिमरजीत सेखा, इन्द्रजीत मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब में विद्यार्थियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुफ्त बस पास की सहूलियत प्रदेश के विद्यार्थियों को खून देकर मिली थी लेकिन सरकार इसे छीनना चाहती है। इसके अलावा एडिड कॉलेजों को पिछले दो साल से फंड जारी नहीं किए गए, जिसके चलते कॉलेज स्टूडेंट्स से मनमर्जी की फीस वसूल रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सभी सरकारी विभागों को प्राइवेट हाथों देना है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्टूडेंट्स ने प्रदेश सरकार के विरोध में निकाली रैली।