पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म मेकर की हत्या के दो आरोपी काबू

फिल्म मेकर की हत्या के दो आरोपी काबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने यूपी निवासी अनूप शर्मा कत्ल केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। बुधवार को एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इसकी जानकारी दी। अनूप 3 फरवरी की शाम को बरनाला पहुंचा था और अगले दिन 4 फरवरी को उसका शव बरनाला-बाजाखाना रोड पर स्थित लसाडा ड्रेन के पास मिला था। एसएसपी ने बताया कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जांच के बाद चरनजीत सिंह उर्फ काला और गगनदीप सिंह उर्फ लाली निवासी भैणीजस्सा को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने शूटिंग के बहाने अनूप को गोरखपुर, यूपी से बरनाला बुलाया था। उसके पास 6 लाख की कीमत का कैमरा था और आरोपी उस कैमरे को हथियाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि अनूप शर्मा छह माह पहले भी आरोपियों के पास गांव बडबर में अंग्रेज मान सिंगर के गीत की शूटिंग के लिए आया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल किया गया चाकू, बाइक, मृतक का मोबाइल, केनन कंपनी का कैमरा आदि बरामद कर लिया है। कत्ल मामले में आरोपियों के कुछ और साथी भी शामिल हैं। जिन्हें भी जल्द ही जांच के बाद काबू कर लिया जाएगा।

बुधवार को प्रेस कांफ्रैंस कर जानकारी देते एसएसपी घुम्मण अन्य अधिकारी।