पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमला

बस ड्राइवर और उसके भाई पर जानलेवा हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | बुधवारको दिनदहाड़े गिल बस के ड्राइवर और उसके भाई पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को सिविल अस्पताल में घायल करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन बस ड्राइवर प्रदीप सिंह ने बताया कि वह दोपहर को बस में सवारियों को लेकर कुरड से बरनाला की तरफ रहा था की जब वह ठीकरीवाल चौक पर सवारियों को चढ़ाने के लिए उसने बस रोकी तो बस में दो-तीन अज्ञात लोग चढ़ गए जिन्होंने पीछे से उसकी दोनों बाजूएं पकड़ ली और इतने में एक निजी प्राइवेट कंपनी की बस के मालिकों और 10-12 अज्ञात लोगों ने किरपानें, लाठियां, बैसबॉल से हमला कर उसे और उसके भाई गुरजीत सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया और उसकी टांग भी तोड़ दी। उसने बताया कि हमलावरों के पास बदूंके भी थी। लोगों के शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए।