बरनाला फरीदकोट के बीच मैच रहा ड्रा
बरनाला | बरनालाफरीदकोट के बीच खेला गया तीन दिवसीय मैच ड्रा हो गया। जिला क्रिकेट एसो के सचिव मोहिन्द्र खन्ना ने कहा कि मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से करवाए गया बरनाला फरीदकोट का तीन दिवसीय मैच ड्रा रहा। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन का खेल 5 विकेट पर 245 रन से आगे फरीदकोट ने खेलना शुरू किया तो पूरी टीम 265 रन पर ही आउट हो गई। पहली पारी में फरीदकोट ने 135 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में बरनाला ने 186 रन बनाए। दूसरी पारी में बरनाला के हर्षदीप शैरी ने 145 रन बनाए, जिस कारण बरनाला यह मैच बचाने में सफल रहा। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्ण गोपाल चोपड़ा, जगदीश चिड़ी, कुलतार तारी, यादव राए, विकास बंटी, कमलकांत शर्मा, कर्मवीर आदि हाजिर थे।