पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरवासियों में रोष

शहरवासियों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानों के शीशे तोड़े

बाजार रहा सुनसान

मालेरकोटला (संगरूर)| 10सितंबर को नाले से पशुओं के कटे हुए अंग मिलने की घटना के बाद शनिवार को चौथे दिन शिवसेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने गो हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। शिव सेना पंजाब के प्रधान संजीव कुमार घनौली की अगुवाई में ट्रक यूनियन के नजदीक कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कुछ समय के लिए यातायात ठप कर दिया। हालांकि शहर का हिंदू भाईचारा इस धरने से दूर ही रहा। इस अवसर पर संजीव घनौली, राजीव टंडन भूपिंदर शर्मा ने कहा कि पंजाब में गो हत्याएं हो रही हैं। मालेरकोटला में अल्पसंख्यक भाईचारा दहशत के माहौल में दिन काट रहे हैं। इस दौरान एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एसपी डी परमजीत सिंह गोराया एसडीएम अमित बैंबी धरने वाली जगह पर पहुंचे। एडीसी एसपी डी ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द काबू करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म कर दिया। (सोढ़ी)

गोहत्या के खिलाफ शिवसेना ने दिया धरना

धनौला(बरनाला) | मालेरकोटलामें पशुओं के पिंजर मिलने के बाद पुलिस ने चार दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे लोगों में भारी रोष है। सरकार पंजाब की शांति को भंग करना चाहती है। गोशाला के प्रधान रजनीश कुमार, साबका प्रधान जनकराज, जीवन कुमार, सरूपचंद गर्ग, अरुणाय सेवा मंडल के प्रधान अरुण कुमार बांसल, विजय कुमार, बृजलाल गोयल आदि ने कहा कि सरकार समाज में गोहत्या संबंधी अलग से कानून बनाए। मालेरकोटला में आरोपियों खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करते उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर मंगलदेव शर्मा, परमिंदर खुरमी, महावीर दल के विजय कुमार गर्ग, सोनी गर्ग, राकेश कुमार मित्तल, अरूण बांसल, दर्शन सिंह प्रधान, विजय कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।(सागर)

हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एकजुट हो

भाजपाके राज्य सचिव जतिंदर कालड़ा, सरजीवन जिंदल, कपिल जोशी ने कहा कि सभी का फर्ज बनता है कि ऐसे हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एकजुट होकर आगे आएं। सांसद का फर्ज बनता है कि वह इस मामले को सांसद में उठाएं ताकि ऐसी घटनाएं फिर हो। बुचड़खाने बंद करवाए जाएं गोहत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर जोगी राम साहनी, सतवंत पूनिया, बुद्ध राम, हरीश टूटेजा, रकेश रिंकू, ऋषिपाल, रघुवीर रतन, मनी जिंदल, भगत र