- Hindi News
- काले बिल्ले लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
काले बिल्ले लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
शनिवार को गांव कोटदुनां में गुरुद्वारा बाहर ले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना।
भास्कर न्यूज | धनौला(बरनाला)
गांवकोटदुनां में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन गुरुद्वारा गुरुग्रंथ साहिब को लोकल गुरुघर कमेटी की तरफ से मानपत्ती से उठाकर गांव के बाहर ले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। शनिवार को गुरुद्वारा बचाओ एक्शन कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने काले झंडे और बिल्ले लगाकर लोकल गुरुघर कमेटी के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। नाजर सिंह, जत्थेदार सुखदेव सिंह, बहादर सिंह, जंगीर सिंह ढ़िल्लों, भोला सिंह मान, हाक्म सिंह, गुलाब सिंह, जसप्रीत सिंह, मनदीप सिंह हैप्पी, मेजर सिंह खालसा, बिक्कर सिंह, गुरजंट सिंह आदि ने बताया कि गत 9 सितंबर को थाना रूड़ेकेकलां में लिखित राजीनामा किया गया था कि जिसमें लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ग्रामीणों और पंचायत को भरोसा दिलाया था कि गुरुद्वारा को किसी जगह तब्दील नहीं किया जाएगा। लेकिन अब गुरुद्वारे को गांव से बाहर ले जाने की योजना बनाई जा रही है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में एसजीपीसी मैंबर परमजीत सिंह खालसा ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब काफी पुराना है और सभी लोगों की भावनाएं इस गुरुद्वारे से जूड़ी हुई हैं। इसलिए इसे उठाकर गांव से बाहर ले जाना गलत है। इस अवसर पर राजविंदर सिंह, हेमराज सिंह, करनैल सिंह, जीत सिंह, गुरदेव सिंह, किरपाल, गुरसेवक सिंह, परमजीत कौर, जरनैल कौर, करमजीत कौर, शिंदर कौर, गुरमेल कौर, हमीर कौर, सुरजीत कौर, शिंगारा सिंह आदि मौजूद थे।(सागर)