पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर में फंसे लोगों की दें जानकारी : डीसी

कश्मीर में फंसे लोगों की दें जानकारी : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राशन सामग्री से भरे ट्रक को रवाना करते दीपक सोनी अन्य।

बरनाला|अगर जिलेका कोई नागरिक कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ मे फंसा है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाए। जिससे उसे ढूंढने या वापस लाने की कोशिश की जा सके। यह बात जिले के डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ एक राष्ट्रीय आपदा है। पूरे देश से वहां पर घूमने गए और काम के सिलसिले में गए हजारों लोग वहां पर फंसे हुए हैं। उन्होंने लोगो से अपील की कि बाढ़ पीडितों की मदद के लिए राहत सामग्री के लिए दान दे।

जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों को भेजी राहत सामग्री

भास्कर न्यूज|बरनाला

जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शहर के लोगों ने हमदर्दी दिखाते अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। शनिवार को आस्था एन्क्लेव के एमडी दीपक सोनी की अगुवाई में राशन सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया। इस अवसर पर सामग्री से भरे ट्रक को दीपक सोनी और एडीसी जोरा सिंह थिंद ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

दीपक सोनी ने बताया कि 11 हजार परांठे बनाकर बठिंडा भेजे गए और बठिंडा से हेलीकॉप्टर द्वारा परांठे जम्मू भेजे जाएंगे। रविवार और सोमवार को भी ट्रक जम्मू के लिए रवाना किया जाएगा। इसके अलावा सूखा सामान हल्दी, मिर्च, नमक, भुजिया, रस, शक्कर, बिस्कुट आदि भी भेजे गए हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी शशिकांत चोपड़ा, भारत मोदी, क्रांति सरूप, विशन सिंगला, लाजपत राय चोपड़ा मौजूद थे।