- Hindi News
- 25 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती
25 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी अग्रसेन जयंती
तपा(बरनाला)|पंजाब प्रदेशअग्रवाल सम्मेलन ब्रांच तपा की बैठक भूषण कुमार घड़ैला की अगुवाई में हुई। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है और इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 25 को सुबह शहर में प्रभातपेरी भी निकाली जाएगी। बैठक में मालेरकोटला में मिले गायों के अवशेष के घटना की निंदा की गई। इस अवसर पर सतपाल मौड़, विपन गुप्ता, अशोक मौड़, दीपक गर्ग, रिंकू मौड़, रोहित प्रिंस, जगजीत राईयां, धर्मपाल, एडवोकेट भीमसेन, प्रमोद कुमार, सुभाष कांसल, हरीश कुमार, हरमेश बांसल, सोनू पक्खो, संजीव कुमार, सतपाल पक्खो, भोलाराम आदि मौजूद थे।(रमेश सिंगला)