राहत सामग्री का ट्रक जम्मू रवाना
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री का ट्रक रवाना करते हुए बीजेपी के नेता
भास्कर न्यूज|बरनाला
भारतीयजनता पार्टी की जिला इकाई ने कश्मीर में आई भयंकर बाढ़ का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए राहत सामग्री का ट्रक धनौला रोड जीवन मोटर गैरेज से रवाना किया।
भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया ने ट्रक को हरी झंडी दिखाई। ट्रक की रवानगी से पहले जीवन मोटर गैरेज में बाढ़ में फंसे लोगों की सलामती के लिए पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रधान ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों के लिए बीजेपी की तरफ से एक टन आटा चावल भेजे जा रहे हैं। यह सामग्री सभी भाजपा कार्यकर्ता शहरवासियों के सहयोग से इकट्ठी की गई है। भाजपा नेताओं ने अमृतसर हो या हो घाटी अपना देश अपनी माटी के नारे लगाए। इस दौरान प्रदेश बीजेपी की सचिव अर्चना दत्त, पूर्व जिला प्रधान प्रेम प्रीतम जिंदल, युवा मोर्चा के जिला प्रधान राजेन्द्र उप्पल, सोमनाथ सहोरिया, सीनियर नेता रघुवीर प्रकाश गर्ग, ट्रांसपोर्ट सेल के जिला प्रधान नीरज गर्ग, हरबंस सिंह, जीवन धौला, अंकित गर्ग, सतीश माेचा, डिंपल कांसल, सुभाष मकड़ा, ललित गर्ग, सुमित, प्रेम सेठा, मोहित बांसल, विकास गर्ग हाजिर थे।