माता गुरनाम कौर इंसा का शरीर दान
बरनाला|गांव पक्खोकलां की निवासी माता गुरनाम कौर का शरीर उनके मरने के बाद मेडिकल खोज के लिए दान किया गया। मृतका के बेटे बहादुर सिंह, बुरशा सिंह, नाजर सिंह, मेजर सिंह, हरपाल सिंह ने कहा कि उनकी माता डेरा सच्चा सौदा सिरसा से जुड़ी हुईं थी। उन्होंने अपने शरीर को दान करने का फार्म भरा था। इसलिए उनका शरीर शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएड़ा (यूपी) को दान किया गया है। इस मौके पर भंगीदास अशोक कुमार, सरपंच सुखपाल सिंह, बसंत राम धर्मपाल, राकेश कुमार, राकेश बबली, तारा सिंह, बग्गा सिंह, सुजान सिंह, मनजीत कौर, नछतर सिंह, बलदेव सिंह, निर्मल बबली, डॉ पप्पू, डॉ जसवीर, सुरेश कुमार, मिश्रा सिंह, गोलू आदि हाजिर थे।