यूथ लायंस क्लब लगाएगा मुफ्त जांच कैंप
बरनाला|यूथ लायंसक्लब बरनाला की तरफ से शहर में अगले महीने प्रदेश स्तर का मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। क्लब के चेयरमैन विकेश गर्ग, प्रधान अंकित थापर, पीआरओ बिन्नी जिंदल ने बताया कि इस बार बड़े स्तर पर मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में खूनदान, आंखों का कैंप, हृदय रोग, चमड़ी रोग अन्य डॉक्टर विशेष तौर पर लुधियाना और दिल्ली से बुलाए जाएंगे। तारीख आने वाले समय में सभी डॉक्टरों से बातचीत कर निश्चित की जाएगी। इस मौके पर प्रशांत, राजदीप सिंह, प्रिंस, विपिन मित्तल, अमित सिंगला, अंकेश कुमार हाजिर थे।