- Hindi News
- शिरोमणि कमेटी ने कैंसर पीड़ित परिवारों को सहायता चेक सौंपे
शिरोमणि कमेटी ने कैंसर पीड़ित परिवारों को सहायता चेक सौंपे
भदौड़ में शनिवार को पीड़ित परिवारों को चैक वितरित करते एसजीपीसी मेंबर बलदेव सिंह चूंघा।
भास्कर न्यूज|भदौड़(बरनाला)
शिरोमणिगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से एसजीपीसी मेंबर बलदेव सिंह चूघां ने शनिवार को 10 कैंसर पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि अब तक 100 कैंसर पीडि़त परिवारों को चेक दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज करमजीत कौर निवासी मलिल्यां, गुरदीप कौर निवासी भदौड़, गुरजीत सिंह निवासी शैहणा, सुखदेव सिंह निवासी उगोके, जरनैल कौर निवासी चंडीगढ़, बिच्छू राम निवासी भदौड़, कुलविंदर कौर निवासी दीवाना, चरनजीत कौर निवासी जंगियाना, शीला देवी निवासी दीवाना और परवीन सिंह निवासी तपा को कैंसर का इलाज करवाने के लिए 20-20 हजार रुपये के सहायता राशि के चेक दिए जा रहे हैं।
इस दौरान पीड़ित परिवारों ने शिरोमणि कमेटी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर कौंसिल के साबका प्रधान जसवीर सिंह धम्मी, मैनेजर अमरीक सिंह, दविंदर सिंह इंस्पेक्टर, दर्शन सिंह, हरविंदर सिंह चंगाल, हरविंदर सिंह, सुखपाल सिंह पाली, सतनाम सिंह, हैप्पी सिंह, गुरपाल सिंह, जीवन कुमार, ओम सिंह मौजूद थे। (राकेश गर्ग)