मांगों को लेकर अध्यापकों में रोष
बरनाला| गवर्नमेंटटीचर्स यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष सुरिंदर बरनाला की अध्यक्षता में हुई। महासचिव हरिंदर मलिल्यां ने कहा कि सरकार कंप्यूटर अध्यापकों की मांगों को जान-बूझकर लटका रही है। इससे अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को सूबा स्तरीय होने वाली रैली में अध्यापक भारी संख्या में भाग लेंगे। इस मौके पर कुशल सिंघी, अमरीक सिंह, जगदीप सिंह, जगतार सिंह, नवदीप शर्मा, परमजीत सिंह, राजिंदरपाल वर्मा, विजय कुमार, गुरचरन सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद थे।