इरादा-ए-कत्ल के आरोप में 10 नामजद
साजिशके तहत एक व्यक्ति को घेरकर उस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दस लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन महलकलां के थानेदार सर्वजीत सिंह ने कहा कि सुखविंदर काला के बयान के आधार पर खीला सिंह, सीरा सिंह, आत्मा सिंह, सिंकदर सिंह, पर्मजीत, माडू सिंह, प्रगट सिंह, सुखदेव सिंह, मेजर सिंह पिंदा पर इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। उसने अपने बयान में कहा कि वह घर से बाहर जा रहा था। सभी आरोपी योजना बना कर घर के बाहर बैठे थे। अचानक वह उस पर तेजधार हथियारों से लैंस होकर झपट पड़े। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।