पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड, नामजद
बरनाला | धनौलारोड पर पावरकाॅम दफ्तर के पास एक पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ चोरी की कोशिश के आरोप में 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लड़के अरविंद कुमार के बयान के आधार पर मनदीप सिंह, तरसेम सिंह 10 अज्ञात लोगों पर पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करने, मारपीट करने,लुटने की कोशिश करने जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसने अपने बयान में कहा कि शनिवार रात को वह पंप पर आए उससे मारपीट कर चोरी की कोशिश करने लगे। उन्होंने पंप के कैबिन के शीशे तोड़ कर अंदर घुसने की कोशिश भी की। लेकिन उनके शोर मचाने के बाद लोग इक्कठा हो गए और आरोपी वहां से खिसक गए।