सांसद ढींढसा आज शहर में
बरनाला|अकाली दलबादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा का सोमवार को ताजपोशी समागम आयोजित किया जा रहा है। व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल ने बताया कि गुरुद्वारा श्री नानकसर ठाठ में सोमवार को सुबह 10 बजे रखे गए श्री अखंड पाठ के भोग डाले जाएंगे। इस अवसर पर सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा मौजूद रहेंगे।