पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विर्क बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन

विर्क बने मार्केट कमेटी के चेयरमैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार ने बरनाला जिले के अधीन चार मार्केट कमेटियों में नए चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और मेंबर नियुक्त किए हैं।

सीएम परकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार शाम को बरनाला, तपा, भदौड़ और महलकलां की मार्केट कमेटियों के नए चेयरमैन और वाइस चेयरमैनों के नाम को हरी झंडी दे दी। इसके अंतर्गत सीनियर अकाली नेता भोला सिंह विर्क को बरनाला मार्केट कमेटी के नए चेयरमैन और भाजपा के जिला महासचिव परवीन बांसल को वाइस चेयरमैन लगाया गया है।

इसके साथ ही नाजर सिंह, बलविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, चमकौर सिंह, हरदेव सिंह, दर्शन सिंह, दलवीर दास, बिट्टू सिंह, सुखपाल कौर, रामेश्वरदास, हरमेल सिंह, बेअंत सिंह, बलराज कुमार और रणजोध सिंह को मैंबर नियुक्त किया गया है।

इसी तरह, मार्केट कमेटी भदौड़ के चेयरमैन बलदेव सिंह को और नरोतम कोचर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। जबकि हरबंस सिंह भागीके, सुखचैन सिंह, गुरचरन सिंह, जलमंदर सिंह, मनजीत कौर, सरबजीत कौर, नाहर सिंह, दर्शन सिंह, तरसेम सिंह, बाबू अजय कुमार, सरूपचंद, सराज सिंह, गगनदीप घगी, हरबंस सिंह को मेंबर नियुक्त किया है। इसी प्रकार मार्केट कमेटी महलकलां के चेयरमैन अजीत सिंह और अवजीत सिंह को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। जबकि सरबजीत सिंह, सेवक सिंह, सुखमिंदर कौर, गुरमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, दर्शन सिंह, महिंदर सिंह, जसवीर सिंह, सुखबीर कौर, जगदेव सिंह, बलदेव सिंह, बलजिंदर सिंह, मेजर सिंह, इकतार सिंह को मेंबर नियुक्त किया गया है। वहीं मार्केट कमेटी तपा के चेयरमैन करमजीत सिंह और दर्शन सिंह को वाइस चेयरमैन लगाया गया है। जबकि समरां सिंह, सुखपाल सिंह, जगगा सिंह, सुखदेव सिंह, लाभ सिंह, गुरतेज सिंह, बलविंदर सिंह, तेजा सिंह, हरबंस कौर, राकेश कुमार गोयल, लक्खा सिंह, रछपाल सिंह, दविंदर कुमार, यादविंदर सिंह, कुलवंत सिंह को मेंबर नियुक्त किया गया है।

प्रवीण बांसल

भाेला सिंह विर्क