पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल से मिड डे मील का सामान चोरी, पर्चा दर्ज

सरकारी स्कूल से मिड-डे-मील का सामान चोरी, पर्चा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौला(बरनाला) | गांवजवधां-पिंडी धनौला में सरकारी प्राइमरी स्कूल से गत रात्रि चोरों ने मिड-डे-मील का सामान चोरी कर लिया। सरकारी स्कूल के टीचर हरजिंदर सिंह और रविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को जब वह सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कि स्कूल की रसोई का दरवाजा खुला था और अंदर से सामान गायब था। उन्होंने बताया कि स्कूल से चोरों ने दो गैस सिलेंडर, 2 क्विंटल गेहूं, चावल, घी के पैकेट, शक्कर आदि सामान चोरी कर लिया। जिसकी सूचना थाना धनौला पुलिस को दे दी है। एसएचओ धनौला गुरभजन सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।(सागर)