मानवाधिकारों के प्रति हों जागरूक
ह्यूमनराइट्स आर्गेनाइजेशन ने बुधवार को सरकारी हाई स्कूल जुमला मालकन में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महासचिव सुखविंदर भंडारी ने कहा कि आज भी लोग मानवाधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। सरकारें लोगों को गुमराह करने पर तुली हुई है। लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरुकता की कमी से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भंडारी ने कहा कि जहां कहीं भी ह्यूमन राइट्स का उल्लंघन होता है तो इसकी शिकायत तुरंत पंजाब राज्य ह्यूमन राइट्स कमीशन के पास करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों की भी पालन करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्राओं जसप्रीत कौर और सुमनप्रीत कौर ने मानवाधिकारों के बारे में अपने विचार पेश किए, जबकि कई छात्राओं ने कन्या भ्रूणहत्या के बारे में गीत पेश कर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक किया। इस मौके पर प्रधान राकेश कुमार हेडीके वाले, डाॅ. कमलेश बांसल, कमल गोयल, नीलम गर्ग, राकेश गर्ग, राजेश मित्तल, सतपाल गुप्ता, मलकीत सिंह, मनोज कुमार, जयपाल गर्ग, चंद गोयल अमरीश कुमार आदि मौजूद थे।
समारोह
बरनाला में बुधवार को सरकारी स्कूल जुमला मालकन में विद्यार्थियों को सम्मानित करते ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी।