पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्जर सड़क के विरोध में स्टूडेंट्स ने जताया रोष

जर्जर सड़क के विरोध में स्टूडेंट्स ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किंग्सग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पत्ती रोड बरनाला सड़क की हालत काफी दयनीय होने से स्टूडेंट्स काफी परेशान है। काॅलेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा और एमडी गुरविंदर बाजवा ने बताया कि काॅलेज में रोजाना हजारों स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आते हैं और उन्हें इस दयनीय सड़क से गुजरना पड़ता है। खासकर दो पहिया वाहन लानेवाले विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई विद्यार्थी गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित मौखिक तौर पर समस्या से अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शनिवार तक समस्या हल नहीं हुई तो सोमवार को डीसी दफ्तर के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह बाजवा, कॉलेज के डीन जसविंदर सिंह, राजेश कुमार, जगदेव सेखों आदि मौजूद थे।

किंग्स काॅलेज की टूटी सड़क, जिससे छात्र रोजाना परेशान होते हैं।