पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह को लेकर लगाई ड्यूटियां

समारोह को लेकर लगाई ड्यूटियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|श्री अरोड़वंशसभा का 9वां परिवार मिलन समारोह 27 और 28 दिसंबर को शांति हाल रामबाग बरनाला में आयोजित किया जा रहा है। समारोह को लेकर सभा की बैठक प्रधान प्रमोद अरोड़ा की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई, इसमें सभा के तमाम पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभा के डायरेक्टर नरेश कुमार बांका और महासचिव हरीश सिंधवानी ने बताया कि बैठक में समारोह को लेकर जहां तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया गया वहीं कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस मौके पर बलराज अरोड़ा, भोला अरोड़ा, बालकृष्ण दुआ, ओमप्रकाश सिंधवानी, हैप्पी दुआ, हरिओम जुनेजा, रमेश दुआ, राधे शाम जुनेजा, अश्वनी कुमार, बांके बिहारी टक्कर, यादव राय, नरेश कुमार, गोपाल जुनेजा थे।