पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड स्कूल बस में भेजें बच्चे को : एसएसपी

ओवरलोड स्कूल बस में भेजें बच्चे को : एसएसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरकोई स्कूल बस ओवरलोड है या फिर खस्ताहाल है तो आप चुप मत बैठिए। आपको अगर लगता है कि आपका बच्चा इस स्कूल बस में सुरक्षित नहीं है तो आप तुरंत स्कूल प्रिंसिपल को फोन करके बोलिए की हमारा बच्चा इस बस में सुरक्षित नहीं है और आप नई बस भेजिए। अगर प्रिंसिपल बात नहीं सुनता तो पुलिस को बताएं। हम तत्काल कार्रवाई करेंगे। यह बात बुधवार को गांव संघेडा के जीजीएस काॅलेज में जिलेभर के तमाम स्कूल काॅलेजों के बस ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों के बारे में अवगत करवाते हुए एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कही। इस अवसर पर करीब एक हजार स्कूल काॅलेज के बस ड्राइवरों ने भाग लिया।

एसएसपी घुम्मण ने कहा कि आज कई खटारा स्कूली बसें सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ रही हैं उनके पास तो कागजात है और कोई परमिट। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने अब सख्त रूख तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज जितनी मौतें सड़क हादसों से हो रही हैं और उसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। एसएसपी ने कहा कि जब भी तूफान, सुनामी या फिर भूकंप आता है या कोई भी कुदरती आपदा आती है तो उससे निपटना हमारे वश में नहीं होता, लेकिन ट्रैफिक हादसों को रोकना और ट्रैफिक नियमों की पालन करना तो हमारे हाथ में है। हम जानते हुए भी ट्रैफिक नियमों की पालन करने की बजाय उसे दरकिनार कर देते हैं। एसडीएम अमनदीप बांसल ने कहा कि सड़क हादसे केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में हो रहे हैं। लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालन करनी चाहिए। डीटीओ सुखविंदर कुमार ने कहा कि आज पंजाब में ज्यादातर वाहन दूसरे राज्यों के दौड़ रहे हैं और उन वाहनों के नंबर भी पंजाब के नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के अंकित होते हैं और वह अवैध तौर पर वाहन सड़क हादसों को दावत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वाहन पर दूसरे राज्य का नंबर अंकित है तो वह तुरंत डीटीओ ऑफिस में आकर पंजाब का नंबर अंकित करवाए वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेमिनार को जीजीएस काॅलेज के चेयरमैन भोला सिंह विर्क, जिला प्राइवेट बस ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिलाप्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, डीएसपी ट्रैफिक दर्शनदास वैरागी, डीईओं हरकंवलजीत कौर ने भी संबोधित किया।

जीजीएस काॅलेज में सेमिनार में मौजूद जिले के स्कूल/काॅलेजों की बसों के ड्राइवर।

बुधवार को जीजीएस काॅलेज में आयोजित सेमिनार में मंच पर बैठे मुख्यतिथि।