पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिमों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

मुलाजिमों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सभी सरकारी विभागों के क्लास फोर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला प्रधान रमेश कुमार हमदर्द ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से क्लास फोर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। पिछले लंबे समय से किसी भी विभाग में क्लास फोर कर्मचारियों को पक्का भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के क्लास फोर कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो वह जल्द ही अपने संघर्ष तो तेज कर देंगे। इस मौके पर मोहन सिंह, राम सिंह, गुलाब सिंह, सुखदेव सिंह, सुखजंट सिंह, हरबंस सिंह, नाथ सिंह, रमेश कुमार, जीता सिंह, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

यहहैं मांगें :जनवरी 2014 की डीए किश्त का बकाया देने, जुलाई 2014 से सात प्रतिशत डीए किश्त को लागू करने, छठे पे- कमीशन की सिफारिशे लागू करने, कर्मचारियों को पक्का करने, नए सिरे से दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की।

डीसी कार्यालय के सामने दर्ज चार कर्मचारी सरकार का पुतला फूंकते हुए।