काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
बरनाला |मांगों कोलेकर बुधवार को सुविधा केन्द्रों में काम करते समूह मुलाजिमों ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन किया। जिला प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि आम लोगों की परेशानी को देखते हुए एक ही छत के नीचे यह सुविधा केन्द्र शुरू कर लोगों को एकसाथ कई सुविधाएं दी जा रही है। लेकिन इन केन्द्रों में काम करते मुलाजिमों को रेगुलर कर्मियों के मुकाबले काफी कम वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के बेरुखि वाले रवैये के कारण सुविधा केन्द्रों के कर्मचारी निराशा से गुजर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके वेतन में बढ़ोतरी नहीं की तो वह बेमियादी तौर पर हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर-2013 में यूनियन ने धरना लगाकर प्रदर्शन किया था और तब सरकार ने वादा किया था कि जल्दी ही पॉलिसी तैयार कर सारी मांगें पूरी कर दी जाएंगी लेकिन एक साल बाद भी उनकी मांगों को लटकाया जा रहा है। इस मौके पर अमृतपाल सिंह, विक्रम मेहता, मैडम वनीता, मोनिका रानी, हरविंदर कौर, जसपाल मेहता, रिषी कुमार, बिंद्र कुमार, जसवीर कौर, सुखपाल कौर, संदीप कुमार, डिंपल कुमार, करमजीत कौर, सुखपाल कौर, मिंटू, अजय मौजूद थे।