पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया

डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|यूरिया कीढीली सप्लाई से निराश किसानों ने बुधवार को डीसी दफ्तर के सामने धरना देकर किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया की सप्लाई देने की मांग की। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता जसपाल सिंह, करनैल सिंह अवतार सिंह ने कहा कि पहले बेमौसमी बारिश के कारण किसानों को धान बेचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। अब किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा। सरकारी सिस्टम पूरी तरह से नाकाम रहा है। उन्होंने डीसी को मुख्यमंत्री के नाम पर मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर रूप सिंह, नछत्र सिंह, यादविंदर सिंह, दर्शन सिंह भगवान सिंह हाजिर थे।