- Hindi News
- \"ट्रैफिक िनयमों के पालन में करें लापरवाही\'
\"ट्रैफिक िनयमों के पालन में करें लापरवाही\'
शहरके न्यू हॉरीजन स्कूल में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को स्कूल डायरेक्टर कुलदीप शर्मा की अगुवाई में पेंटिंग और ग्रीटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के करीब 350 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने ट्रैफिक रूल्स से संबंधित ग्रीटिंग कार्ड बनाए और ट्रैफिक नियमों के पालना का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में समारोह आयोजित कर प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को डायरेक्टर कुलदीप शर्मा प्रिंसिपल परवीन शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंनें कहा कि ट्रैफिक समस्या आज हम सभी के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है और रोजाना होते सड़क हादसों में सैकड़ों जानें जा रही हैं। अगर हमने मिलकर इस समस्या का हल ना निकाला तो यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। इसलिए बेहतरी इसी में है कि हम सभी को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज कई घरों के बच्चे जोकि 18 साल से कम उम्र के है वह बेरोक-टोक सड़कों पर तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। इसलिए अभिभावकों को चाहिए की वह छोटे बच्चों को वाहन ना दें। उन्होंने हमेशा वाहन धीमी गति से चलाने, कागजात अपने पास रखने और नशा करके गाड़ी ना चलाने की अपील की। इस दौरान उन्होंनें दैनिक भास्कर के सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान की भी खूब सराहना की।
जागरुकता
शुक्रवार को शहर के न्यू हॉरीजन स्कूल में प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित करते डायरेक्टर कुलदीप शर्मा।