- Hindi News
- टीचर्स ने किया घरेलू परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान
टीचर्स ने किया घरेलू परीक्षा के बहिष्कार का ऐलान
पंजाबऔर चंडीगढ़ कॉलेज टीचर यूनियन ने यूनिवर्सिटी से घोषित घरेलू परीक्षा का पूर्ण तौर पर बहिष्कार किए जाने का ऐलान किया है। इस दौरान 15 दिसंबर 19 दिसंबर को होने वाली परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। यूनियन के जिला संगरूर और बरनाला के प्रधान गुरवीर सिंह का कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से जून 2013 से 95 प्रतिशत सहायता प्राप्त कॉलेजों को ग्रांट जारी नहीं की गई है। जिस कारण अध्यापकों और गैर अध्यापक वर्ग को आर्थिक तौर पर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रांट जारी करवाने और दूसरी मांगों को लेकर कई बार सरकार से बात की गई है परंतु सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। ऐसे में प्रिंसिपल फैडरेशन, नॉन टीचिंग और टीचर यूनियन की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर घरेलू परीक्षा का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान छात्रों के नुकसान की जिम्मेदारी सरकार की होगी। यूनियन की ओर से मांग की गई कि ग्रांट जारी कर और दूसरी मांगों को कबूल किया जाए ताकि शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा के माहौल को सुचारू किया जा सके।