पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में करेंगे सरकार का पर्दाफाश : चौहानके

रैली में करेंगे सरकार का पर्दाफाश : चौहानके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसए/रमसाअध्यापक यूनियन प्रदेश के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा के हलका रोपड़ में रैली कर सरकार का पर्दाफाश करेगी। यह बात एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान निर्मल सिंह चौहानके ने कही।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत भर्ती किए गए अध्यापक पिछले कई साल से स्कूलों में काम कर रहे है। लेकिन सरकार ने किए वादे के अनुसार उन्हें रेगुलर नौकरी नहीं दी। केन्द्र की तरफ से एसएसए/रमसा के लिए भेजा गया पैसा प्रदेश सरकार और कामों में खर्च कर रही है। रैली में इसके खुलासे किए जाएंगे। जिसके चलते अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापक दूसरे अध्यापकों के बराबर काम करते हैं लेकिन उन्हें कम वेतन दिया जाता है। इसके अलावा अध्यापकों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिल रहा। एसएसए/रमसा के अधीन भर्ती हुई महिला अध्यापकों को नियमों के उलट प्रेगनेंसी के दौरान सिर्फ तीन महीने की ही छुट्टी दी जाती है। जबकि बाकी अध्यापकों को इस दौरान 6 महीने की छुट्टी मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह संघर्ष को और तेज करेगे। इस मौके पर राजिंदर, कुलदीप सिंह, पुनीत कुमार, सुखवीर सिंह, पलविंदर ठीकरीवाल, मनमोहन सिंह, कमलदीप, सोहण सिंह, गुरमीत सिंह,जसवीर सिंह हाजिर थे।