ठेके के बाहर से बोलेरो चोरी
धनौला(बरनाला)|पुलिस केलाख दावों के बावजूद धनौला शहर में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार सुबह शराब ठेकेदार सिंगला एंड प्राइम ट्रेडर्स धनौला की नई बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। हरजीत सिंह और गुरतेज सिंह रिंपी ने बताया कि गाड़ी ठेके के बाहर खड़ी थी और सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।(सागर)