- Hindi News
- हिंदू संगठन एकजुट, सरकार को देंगे ईंट का जवाब पत्थर से : वर्मा
हिंदू संगठन एकजुट, सरकार को देंगे ईंट का जवाब पत्थर से : वर्मा
अखिलभारतीय हिंदू क्रांति दल के पंजाब प्रमुख नवदीप वर्मा ने कहा है कि बादल सरकार को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हिंदू संगठन अब एक प्लेटफार्म पर चुकी हैं। हिंदू संगठन 24 सितंबर को अपनी एकजुटता दिखाएगी। वे रविवार शाम को बरनाला में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को मालेरकोटला में पशुओं के पिंजर मिलने की घटना के बाद पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके विरोध में सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे के लिए रेल यातायात ठप रखा जाएगा। अगर सरकार ने तब भी एक्शन नहीं लिया तो फिर बेमियादी तौर पर रेल यातायात ठप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले मानसा जिला के जोगा में पशुओं के पिंजर मिले तब भी सरकार चुप रही। फिर मालेरकोटला में विधू जैन की हत्या हुई और पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तब भी सरकार चुप रही और अब मालेरकोटला में पशुओं के पिंजर मिलने के बाद भी सरकार चुप है। वह सरकार की इस चुपी को तोड़कर रहेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के जोनल प्रेसिडेंट संजय सूद, पटियाला रूरल के प्रभारी डाॅ. नरिंदर, प्रखंड प्रमुख पटियाला लक्ष्मीकांत लखनपाल, हिन्दू क्रांति दल बरनाला के प्रमुख रामपाल सिंगला, यूथ खत्री सभा के जिलाध्यक्ष वरुण बत्ता, गोपाल मित्तल आदि मौजूद थे।
रविवार शाम को बरनाला में पत्रकारों से बातचीत करते अखिल भारतीय हिंदू क्रांतिदल के पंजाब प्रमुख नवदीप वर्मा अन्य।