वातावरण की शुद्धता के लिए लगाए पौधे
भदौड़(बरनाला)|शहीद बाबादीप सिंह स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब की तरफ से वातावरण की शुद्धता के लिए पौधे लगाए गए। प्रधान लखवीर सिंह ने बताया कि दिन-ब-दिन हमारा वातावरण गंदा हो रहा है और लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसलिए क्लब ने पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर गोगा सिंह, ध्यान सिंह, हरमीत सिंह, जरनैल सिंह, सुलक्षण सिंह, दर्शन सिंह, लक्खी सिंह आदि मौजूद थे।(राकेश गर्ग)