पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किडनी के इलाज के लिए मदद की गुहार

किडनी के इलाज के लिए मदद की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपा (बरनाला)|गांव ढिल्वाकी लालू पत्री के निवासी एक मजदूर की दोनों किडनियां फेल हो गई है। उसने आर्थिक मदद के लिए सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों को गुहार लगाई है। पीड़ित के पिता सरूप सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलवंत सिंह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था, लेकिन कुछ दिन पहले वो बीमार हो गया। जांच के बाद पता चला कि उसकी दोनों किडनियां खराब है। उसके इलाज पर हर महीने 20 हजार के करीब खर्च रहा है। यह पूरी तरह से उनकी पहुंच से बाहर है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी मदद की जोकि खर्च के हिसाब से नाकाफी है।

अपनी दास्तान सुनाता हुआ पीड़ितपरिवार।