- Hindi News
- वार्ड नंबर 13 में घरों से गुजरती हाई वोल्टेज तारों को हटाया
वार्ड नंबर-13 में घरों से गुजरती हाई वोल्टेज तारों को हटाया
बरनाला|शहर केवार्ड नंबर-13 में इंचार्ज मुनीश कुमार मिंटा की अगुवाई में लोगों ने उस समय राहत की सांस ली जब लोगों के घरों से गुजरती बिजली की हाई वोल्टेज तारों को पावरकॉम के अधिकारियों ने हटा दिया। मुनीश मिंटा ने बताया कि वार्ड में कई घरों के आगे से बिजली की हाई वोल्टेज तारें गुजर रही थी। उन्होंने पावरकॉम के वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। इस अवसर पर लोगों ने पावरकॉम अधिकारियों और मुनीश मिंटा का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, शहरी प्रधान अमनदीप गोयल, कुलविंदर काला, भूपिंदर बेदी, तेजपाल सिंह, मंजीत सिंह, धरमिंदर सिंह बिट्टू, राजवीर सिंह, नरेंदर सिंह, गुरमीत सिंह, विनोद कुमार, पावरकॉम के एसडीओ कृष्ण गोपाल, राम सिंह, प्यारा सिंह जेई मौजूद थे।
तारों को हटाते पावरकाॅम अधिकारी, मुनीश मिंटा अन्य।