पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 फीसदी नमी वाला चावल लेने का विरोध

14 फीसदी नमी वाला चावल लेने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|पंजाब सरकारने धान के सीजन को लेकर इस बार शैलर मालिकों से 15 फीसदी नमी वाला चावल लेने की बजाय 14 फीसदी नमी वाल चावल लेने का ऐलान किया है, जिसका कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताते हुए सरकार को संघर्ष की धमकी दी है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हलके के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरकार के इस ऐलान से शैलर उद्योग तबाही के किनारे आकर खड़ा हो जाएगा। इसके अलावा सरकारी खरीद एजेंसियां भी इस नई पॉलिसी का विरोध जताकर खरीद ना करने का ऐलान कर चुकी हैं। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। किसानों की फसल मंडियों में ही खराब होती रहेगी। विधायक ढिल्लों ने कहा कि पहले किसानों को महंगे भाव का डीजल फूंकना पड़ा और अब ज्यादा बारिश होने के कारण धान की फसल खराब हो गई है और केन्द्र सरकार ने सिर्फ 420 रुपए एकड़ मुआवजे का ऐलान किया है, जोकि किसानों के साथ एक मजाक है। उन्होंने इस पॉलिसी पर दोबारा से विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार धान की खरीद के मौके पर नमी की मात्रा 17 से 19 फीसदी तक करे और बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, रजनीश भोला अग्रवाल, गांधी जागल , मनदीप सिंह, सियासी सचिव गुरजीत सिंह, करमजीत सिंह, सुरेश डिंपल, गुरमुख सिंह, रणजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरविंदर चहल मौजूद थे।

कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों।