महिलाओं से बाइक सवारों ने छीना पर्स
बरनाला|बठिंडा केरामपुराफूल की दो महिलाओं से झपटमार रविवार शाम को बस स्टैंड पर पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला जसविंदर कौर निवासी रामपुराफूल ने बताया कि वह अपनी पड़ोसन वंदना के साथ बरनाला में किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे कि शाम को रिक्शा पर सवार होकर जब वह बस स्टैंड पहुंचे तो वहां पीछे से बाइक सवार दो झपटमार पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि पर्स में 8 हजार की नकदी, मोबाइल फोन और मंगल सूत्र भी था। चौकी के इंचार्ज गुरतेज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।