जमीन प्राप्ति तक संघर्ष का ऐलान
तपा (बरनाला)|सरकार कीतरफ से मजदूरों को जमीन देने के लिए जारी किया नोटिफिकेशन उनकी पहली सफलता है। लेकिन जब तक मजदूरों को रहने के लिए जमीन का कब्जा नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यह बात सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के नेता गुरुप्रीत सिंह रूड़ेके ने कही। आवा बस्ती में मजदूरो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर संघर्ष के लिए तैयार रहें। मजदूरों को जमीन दिलवाने के लिए फार्म भरे जाएंगे और संबंधित विभाग में जमा करवाए जाएंगे। जिससे मजदूरो को उनके प्लॉट जल्दी मिल जाएं। सरकार पिछले कई साल से मजदूरों के इस हक को मारने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस काम में किसी भी तरह की देरी हुई तो इसका विरोध किया जाएगा। मौके पर बुध राम, गोरा राम, जग्गा सिंह हाजिर थे।