हृदय गति रुकने से मजदूर की मौत
बरनाला | दिलकी धड़कन रुकने से मजदूर महिला की मौत हो गई। थाना सदर के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि गांव झलूर की मजदूर महिला मनदीप कौर खेतों में पशुओं का चारा लेकर जब घर लौट रही थी तो अचानक उसकी छाती में जोर से दर्द होने लगा और ह्रदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक मजदूर महिला के पति जसपाल सिंह के बयानों के बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।