- Hindi News
- एचआईवी एड्स पर मॉडल बना स्टूडेंट्स ने जीती ट्राॅफी
एचआईवी एड्स पर मॉडल बना स्टूडेंट्स ने जीती ट्राॅफी
पंजाबसाइंस अकेडमी की तरफ से संत कबीर स्कूल बठिंडा में स्टेट लेवल इंटर स्कूल साइंस माडल प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें दून इंटरनेशनल स्कूल, सनावर स्कूल सहित 15 टीमों ने भाग लिया। इस मौके पीआरओ पुष्पा मित्तल ने बताया कि टीचर पूजा शर्मा के नेतृत्व से स्कॉलर प्रीतअमन और अजीतपाल ने ‘एचआईवी एड्स’ पर मॉडल बनाया, जिसकी पंजाब साइंस अकेडमी से आए जजों ने और बाकी स्कूलों के अध्यापकों ने सराहना की और उनको ट्राफी, सर्टिफिकेट और 500 रुपए का नकद इनाम दिया। स्कूल में अजीतपाल, प्रीतअमन पूजा शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दाैरान प्रो दर्शन कुमार, डायरेक्टर वरूण भारती, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ रजनी भारती ने अध्यापक को बधाई दी।
जीतने वाले बच्चों को बधाई देते स्कूल के अध्यापक।