- Hindi News
- बुराइयों को दूर करना आर्य समाज का उद्देश्य: भारद्वाज
बुराइयों को दूर करना आर्य समाज का उद्देश्य: भारद्वाज
आर्यसमाज बरनाला का वार्षिक समारोह वेद-ज्ञानोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। सोमवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन हजारों की तादाद में लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के महामंत्री प्रेम भारद्वाज, एडवोकेट भारत भूषण मैनन और शिअद युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान आचार्य नरेश जी ने विधिवत रूप से यज्ञ करवाया और यजमानों ने आहुतियां डाली। इस मौके मुख्यातिथि प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आर्य समाज का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों को दूर करना, वेद मार्ग पर चलना, अपने बच्चों को संस्कारी बनाना और परिवार में सत्संग करने का है। इस दौरान भजनोपदेश्क दिनेश पथिक जी ने अपने मनमोहक भजनों से संगतों को निहाल कर दिया। शांतिपाठ से कार्यक्रम की समाप्ति की गई और लंगर भी अटूट चलाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज बरनाला के प्रधान डा.सूर्यकांत शौरी, संजीव शौरी मंटी, राम कुमार सोबती, राजेश गांधी, बसंत शौरी, बसंत कुमार गोयल, नरेंदर चोपड़ा, शिव कुमार बत्ता, सुरिंदर सोहल, रंजना मैनन, विजय आर्य, रणजीत शास्त्री के अलावा तपा से सी. मारकंडा, राजकुमार, राज कुमार मौजूद थे।
कार्यक्रम में शहरवासियों को संबोधित करते एडवोकेट भारत भुषण मैनन।
भजनों प्रवचनों से संगतों को आचार्य नरेश ने निहाल कर दिया।