- Hindi News
- बच्चों को दिए कुदरती आफतों से बचने के टिप्स
बच्चों को दिए कुदरती आफतों से बचने के टिप्स
बरनाला |एसडीसीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को कुरती आफतों से बचने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर लेक्चरर चरणजीत सिंह, निर्मल सिंह ने बताया कि बच्चों को जिले के डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू जिला शिक्षा अफसर हरकंवलजीत कौर के निर्देशों के तहत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुदरती आफत से बचने की जानकारी होनी जरूरी है।
इसके तहत बच्चों को सुनामी, बाढ़, आग लगना, भूचाल आने जैसी आफत से बचने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल केदारनाथ में आए तूफान में फंसे जिन लोगों को कुदरती आफत से बचने की जानकारी थी वे इस घटना में बचने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी से हम अपनी दूसरों की जान बचा सकते है।