पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर प्रीमिक्स डाल कर काम शुरू करवाया

सड़क पर प्रीमिक्स डाल कर काम शुरू करवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला |वार्ड नंबर24 की गोबिंद कालोनी में भाजपा के सीनियर नेता रघुवीर प्रकाश गर्ग ने सड़क पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू करवाया। भाजपा नेता मंडल प्रधान नरेन्द्र गर्ग नीटा ने कहा कि गोबिंद कालोनी के निवासियों की तरफ से लंबे समय से इस सड़क को बनवाने की मांग थी। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंनें कहा कि वार्ड के लोगों ने इस बार नगर काउंसिल चुनाव में उन पर भरोसा जताया तो 24 नंबर वार्ड को शहर का नंबर एक वार्ड बनाया जाएगा। इस मौके पर वार्ड निवासी सनी सिंगला, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, गुरजीत सिंह, नछत्रर सिंह, जवाहर लाल भाजपा नेता, सुरिंदर सिंह वालिया, प्यारा सिंह, महेन्द्र सिंह, मास्टर सतपाल, मोहन लाल, हरबख्शिश सिंह, आदि ने उनका धन्यवाद किया।