स्वामीनाथन रिपोर्ट हो लागू: सांसद
भास्कर न्यूज| धनौला(बरनाला)
कृषिके क्षेत्र में पहले स्थान पर जाने जाना वाला हमारे देश आज तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। इसलिए केन्द्र की नरेंदर मोदी की सरकार डा. स्वामीनाथन की सिफारिशों को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए।
यह बात सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने सोमवार को धनौला के गुरुद्वारा गुरुसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। सांसद चंदूमाजरा ने कहा कि किसानों की हालत पतली होती जा रही है। मोदी सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दाम घटाकर हालांकि अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि आज कुछ नेता अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं और उन्हें ऐसी बयानबाजी से परहेज रखना चाहिए। आगामी काउंसिल चुनाव गठबंधन मिलकर लड़ेगा। इस मौके पर उनके साथ संत टेक सिंह धनौला, जत्थेदार गुरतेज सिंह धनौला, इंदरमोहन सिंह, बलविंदर सिंह, सतवंत सिंह, हरपाल सिंह मौजूद थे। (सागर)
धनौला(बरनाला):- सोमवार को धनौला में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा।