पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवधां राइस मिल एसो के प्रधान बने

जवधां राइस मिल एसो के प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको राइस मिल एसोसिएशन के हुए चुनाव में अजायब सिंह जवधां को शहर के समूह राइस मिल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दो सालों के लिए एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया है। इस दौरान सोहन लाल मित्तल ने बताया कि सोमवार को बरनाला क्लब में राइस मिल एसो. के प्रधानगी पद का चुना रखा गया था, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से जवधां को प्रधान घोषित कर दिया। इस मौके सभी शैलर मालिकों ने नवनियुक्त प्रधान को हार पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान शैलर एसो. के पूर्व प्रधान महाबीर गोयल ने कहा कि प्रशासन की भ्रष्ट नीतियों के चलते आज शैलर मालिक परेशान हैं। इसके साथ ही अफसरों ने उन्हें परेशान करना शुरू दिया है। उन्होंनें कहा कि उन्हें परेशान करना बंद ना किया गया तो वह शैलरों को बेमियादी तौर पर ताले लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान अजायब सिंह जवधां ने सभी शैलर मालिकों का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और किसी भी शैलर मालिक के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्दी ही नई कार्यकारिणी का ऐलान करने की बात भी कही। इस मौके पर मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सोमनाथ सहौरियां, इकबाल सिंह सरां, जसमिंदर मंटी, सोहन लाल मित्तल, दीपक मित्तल, संजय उप्पली, कृष्ण बिट्टू, परवीन कुमार आदि मौजूद थे।

नवनियुक्त प्रधान अजायब सिंह जवधां का स्वात करते समूह शैलर मालिक।