पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश की बागडाेर युवाअों के हाथ: बिट्टा

देश की बागडाेर युवाअों के हाथ: बिट्टा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोबिंदइंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भदौड़ का वार्षिक समारोह सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में आतंकवादी विरोधी फ्रंट ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनिंदरजीत बिट्टा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। स्कूल के चेयरमैन दर्शन सिंह गिल, प्रिंसिपल जैशन जोश और समूह मैनेजमेंट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मनिंदरजीत बिट्टा ने ज्योति प्रज्जवलित कर समारोह का आगाज किया। इसके बाद बच्चों ने जहां गीत-संगीत, कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्दा आदि ने दर्शकों का दिल जीता वहीं बच्चों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि बिट्टा ने कहा कि किसी भी देश की बागडोर बच्चों और नौजवानों के हाथ ही होती है। आज राज्य सरकार की कमजोर नीतियों के कारण नौजवान नशे की गर्त में जा रहे हैं। सरकार को नशा रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और स्कूलों में राजनीतिक दखलअंदाजी बंद होनी चाहिए। इस दौरान स्कूल टीचर अनिल कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस मौके जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल स्टूडेंट्स को मुख्यातिथि बिट्टा की अोर से सम्मानित किया गया। समागम के अंत में स्कूल मैनेमेंट ने मनिंदरजीत सिंह बिट्टा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जगत सिंह रामगढ़, मनप्रीत कौर गिल, सुखमंदर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरनैब सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह धम्मी, एसएचओ परमिंदर सिंह, एसएचओ बलजीत सिंह, डा. सतवंत सिंह ओजला, निरंजन सिंह, प्रदीप गोयल आदि मौजूद थे। (राकेश गर्ग)

होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते मनिंदरजीत सिंह बिट्टा।