पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों के परिवारों को मिले नौकरी

शहीदों के परिवारों को मिले नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला जम्मू-कश्मीरमें शहीद हुए जवानों में से तीन जवान पंजाब के थे। बीते दिनों उनके अंतिम संस्कार में कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। जोकि एक चिंता का विषय है। यह बात साबका सैनिक विंग के पूर्व पंजाब प्रधान इंजीनियर गुरजिंदर सिंह सिद्धू ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंनें पंजाब सरकार से मांग की कि शहीदों की अंतिम अरदास तक सारी रस्मों सरकारी तौर पर की जाएं। उन्होंने कहा कि गांव बोहा का जगसीर सिंह जोकि दुश्मनों के साथ लोहा लेते शहीद हो गया मगर उनके अंतिम संस्कार में कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने शहीद हुए जवानों के परिवारों के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। इस मौके पर उनके साथ कैप्टन बूटा सिंह सहोता, भोला सिंह सिद्धू, सूबेदार मेजर हरदीप सिंह, महिंदर सिंह, प्रीतम सिंह, करम सिंह, सरबजीत सिंह, मुख्यतार सिंह, कुलवंत सिंह, अजीत सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।