आटा-दाल स्कीम का निरीक्षण शुरू
प्रदेशसरकार के आदेश अनुसार जिले में आटा-दाल स्कीम का लाभ लेने वाले परिवारों का निरीक्षण शुरू हो गया है। अवैध रूप से इस स्कीम का लाभ ले रहे लोगों के नीले कार्ड रद्द किए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। गरीबों के लिए शुरू की इस स्कीम का अमीर लोगों द्वारा लाभ लिए जाने की बात सरकार के सामने आई थी, जिसके चलते प्रदेश सरकार ने पूरे पंजाब में इसके दोबारा निरीक्षण करवाने के आदेश दिए हैं। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि इस स्कीम का लाभ गरीब लोगों को ही दिलवाया जाएगा। जिन लोगों के नाजायज तौर पर कार्ड बने हैं वो रद्द करवाए जाएंगे। इसे लेकर एसडीएम अमनदीप बांसल एसडीएम शिव कुमार की अगुवाई में टीमें काम करेगी।