कालेज बस और कार की टक्कर, चार जख्मी
बरनाला | गांवधौला के पास सोमवार को आसरा ग्रुप ऑफ कॅालेज की बस और कार में टक्कर होने से कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। महिलाओं की हालत गंभीर देखते उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। धौला के पास कॅालेज की बस और कार में टक्कर होने से कार में सवार नरेंदर कुमार, राज शर्मा, सुमन और दीप्ति चारों जख्मी हो गए। कार को नरेंदर कुमार चला रहा था। हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी दोनों महिलाओं और राज शर्मा को लुधियाना रैफर कर दिया। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
धौला के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन।