पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े चोरी कर रहे युवक को लोगों ने दबोचा

दिनदहाड़े चोरी कर रहे युवक को लोगों ने दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भदौड़(बरनाला)

कस्बाभदौड़ में दिनदिहाड़े एक वैरायटी स्टोर से चोरी करते एक नौजवान को दिनदिहाड़े लोगों ने काबू कर उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। भदौड़ के केके वैरायटी स्टोर के मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि एक नौजवान उसकी दुकान के अंदर घूस आया और गल्ले से नकदी चुराने लगा। उसने देखा तो मौके पर ही नौजवान को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नौजवान से कई मोबाइल फोन भी जोकि सभी चोरी के थे, बरामद किए गए। इस मौके पर शाम लाल, कृष्ण कुमार, परवीन कुमार, अजमेर सिंह, राजीव कुमार, अतुल कुमार, संजय कुमार, डेवी बत्ता , सुरिंदर कुमार, गगन सिंह आदि मौजूद थे। एसएचओ इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने बताया कि नौजवान से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (राकेश गर्ग)

भदौड़ में चोरी आरोपी नौजवान को थाने लेकर जाती पुलिस।